Wed. Apr 22nd, 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा वन विभाग 

logo

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग बेहतर वन प्रबंधन के लिए, कार्य-योजना तैयार करने में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा है। वन विभाग ने गढ़वाल वन प्रभाग की कार्य-योजना तैयार करने में, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ए.आई. का उपयोग शुरू किया है, जिसके शुरुआती परिणाम, काफी उत्साह-जनक हैं। मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि इसकी सहायता से बेहतर जैव विविधता संरक्षण, सतत वन प्रबंधन और वनस्पति पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की चुनौतियों से निपटने के लिए, कई महत्वपूर्ण उपाय मिले हैं। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उत्तराखंड के वनों के लिए वरदान साबित होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुटाई जा रही जानकारी, बिल्कुल सटीक व गुणवत्तापूर्ण है, जिससे वन विभाग द्वारा आगे, नई योजना बनाने में, महत्त्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *