Fri. Sep 20th, 2024

हरेला पर किया पौधरोपण

गोपेश्वर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित लोकपर्व हरेला के  पर पूरे जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। वन प्रभाग के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक रौली ग्वाड़ में  मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित जिले तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने  अखरोट, अनार, चूरा, हरड़, वहेडा, चंदन आदि प्रजाति के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने पूरे जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरेला महोत्सव पर सभी से पेड़ लगाने और उनके संरक्षण के लिए संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और इसके विनाशकारी प्रभावों से बचाने और पर्यावरण संतुलन बनाने में पेड़ पौधे मददगार साबित होते हैं। पौधरोपण से जहॉ एक ओर हमें स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा वही उभरते जल संकट से भी निजात मिलेगी। उन्होंने सबसे  प्राकृतिक जलस्रोतों, नदी एवं सरोवरों के आस पास वृहद स्तर पर पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने की अपील की। बद्रीनाथ उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से हरेला  पर पूरे जिले में  लगभग 1 लाख 30 हजार पौधे  लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वन पंचायत में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घेरवाड करके पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। हरेला पर्व पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, जल संस्थान, शिक्षा सहित अन्य तमाम विभागों के सहयोग से पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *