Fri. Sep 20th, 2024

बद्रीनाथ, मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

देहरादून। राज्य में हुए बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। मंगलौर विस सीट पर कांग्रेस ने भाजपा के आयात नेता करतार सिंह भड़ाना को पटखनी दी। जबकि बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने  भाजपा में शामिल हुए राजेन्द्र भंडारी को  हरा दिया।

मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर विजय रथ में सवार हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाया । वही भाजपा में सन्नाटा पसरा हुआ है।  मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन की जीत हुई है। उनको कुल 31710 वोट मिले  और भाजपा प्रत्याशी को 449 मतों से हराया। बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को  31261 वोट मिले। जबकी बीएसपी प्रत्याशी को कुल 19552 वोट मिले। वही बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजेन्द्र भंडारी को लखपत बुटोला ने करारी शिकस्त दी।बुटोला ने कांग्रेस छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने राजेन्द्र भंडारी को 5095 मतों के अंतर से हरा दिया। शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बुटोला बढ़त बनाने में कामयाब रहे। पंद्रह राउंड तक चली मतगणना में लखपत बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी को 5096 मतों के अंतर से हराया। बुटोला को 27696 व भंडारी को 22601 मत मिले।  बदरीनाथ सीट पर राजेन्द्र भंडारी की हार भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। 2022 में कांग्रेस के टिकट पर बदरीनाथ से चुनाव जीते भंडारी लोकसभा चुनाव में पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *