Fri. Sep 20th, 2024

मुख्यमंत्री ने योग कर प्रदेश को स्वस्थ रहने का संदेश दिया

समाचार इंडिया। देहरादून। आज विश्व योग दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमं आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी कार्यक्रम का आयोजन किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्वती सरोवर के किनारे योग कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होने योग कर प्रदेश को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड योग और ध्यान की प्राचीन पद्धति के इतिहास को समेटे हुए है। प्रदेश सरकार राज्य को अंतरराष्ट्रीय योग हब बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। श्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग जीवन को सरल व स्वस्थ बनाने की कला है। इसे पूरे विश्व ने अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में प्राचीनकाल से ही योग किया जा रहा है। योग भारतवंशियों की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्व में योग को पहचान दिलाने में भारत का अहम योगदान है। उधर नैनीताल में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने हिस्सा लिया।  उधर, बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में सरयू नदी के तट पर हुए योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिस्सा लिया। चंपावत जिले के गौरलचैड मैदान में वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं आयुष विभाग व सोेबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान के संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। वही केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा योग पर चित्र प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम किए गए। सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के योग विज्ञान विभाग ने खेल मैदान सिमकनी में योगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। रूद्रप्रयाग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ केदारनाथ धाम से किया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने योग कर स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाए। जिले कें गुलाबराय मैदान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सौरभ गहरवार ने किया। उधमसिंहनगर नगर जिले के रुद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित कार्यक्रम में योग किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि योग के माध्यम से पूरा विश्व स्वास्थ्य और चेतना के प्रति जागरूक हो रहा है। नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर टिहरी झील के किनारे विधायक किशोर उपाध्याय व विभागीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से हर की पैड़ी पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। योगनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर में आयोजित योग शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में योगभ्यास किया। पौड़ी जिले में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी बताया। स्वास्थ्य एव शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने इस दौरान  कहा कि जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालयों में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी। डाक्टर रावत ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पौड़ी में शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम में योगा का शुभारंभ पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है और इसके लिए प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटर में योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम में जो योग सिखाये गये हैं उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *