Mon. May 4th, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च

समाचार इंडिया/देहरादून। कोतवाली अल्मोड़ा व पीएसी पुलिस बल द्वारा नगर क्षेत्र के नरसिंहबाड़ी, नियाजगंज, धारानौला, गोपालधारा, 52 सीड़ी, एलआर शाह रोड, शिखर तिराहा, माल रोड, केम यू स्टेशन, चौहान पाटा, पलटन बाजार होकर कोतवाली अल्मोड़ा तक फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था।

वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *