Fri. Sep 20th, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

logo

समाचार इंडिया/उत्त्तरकाशी। आज भारत सरकार के आवाहन पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा वार्ड नं 03 सूलीठाग सुरकंडा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय बड़ोनी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जोत सिंह बिष्ट पूर्व जेस्ट प्रमुख,भारतीय जनता पार्टी के सुभाष नौटियाल, सुमन बड़ोनी, पूर्व सभसाद मेघ चंद रमोला, एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में भारत सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक एवं लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह पांवर, पालिका के सेंटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, सिटी मिशन मैनेजर जगदीश राठौड़ी विनोद पंवार नवदीप, विशाल नेगी, सुनील गोसाई, पारस, जयोति, एवं अन्य अन्य विभागों से डॉक्टर विनोद कुकरेती डॉक्टर राजा गुप्ता विभिन्न बैंकों के स्टॉल लागये गये। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *