Fri. Sep 20th, 2024

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रव

समाचार इंडिया। हल्द्वानी। प्रशासन ने भारी आगजनी, उपद्रव और पथराव के बाद हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने गुरुवार को वनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को  ध्वस्त कर दिया। अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को ध्वस्त करने के दौरान भारी बवाल हुआ। उपद्रवियों ने इस दौरान पत्थर बाजी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने  जैसे ही  दोपहर बाद अवैध मस्जिद और मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। जैसे में मदरसे को तोड़ना शुरू किया, उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया और उपद्रवी बेरिकेडिंग तोड़कर मौके पर आ गए। पुलिस ने बल प्रयोग करते उनको खदेड़ दिया। इसके बाद  शहर में आगजनी ओर तोड़फोड़ की घटना शुरू हो गयी। शाम पांच बजे बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। अराजक तत्वों ने जेसीबी, एंबुलेंस सहित दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच शाम साढ़े 5 बजे तक पटेल चौक, सदर बाजार, लोहार लाइन, सब्जी मंडी, बर्तन बाजार सहित अन्य बाजारों की दुकानें बंद हो गई। वही दूसरी ओर मंगल पड़ाव क्षेत्र में भी बवाल की सूचना पर अधिकतर दुकानें बंद हो गई थी।इस बीच  गांधीनगर में भी जमकर बवाल हुआ। अंधेरा होते ही कई जगहों पर खड़े सरकारी और निजी वाहन, ट्रेक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान उपद्रवियों ने वनभूलपुरा थाना में खड़े वाहनों को भी फूंक दिया। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पडे। उपद्रवियों के पथराव में 70 से अधिक पुलिस अधिकारी, जवान और मीडियाकर्मी घायल हो गए। भारी उपद्रव के बाद  प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं और विद्युत आपूर्ति बंद करा दी है। प्रशासन ने भारी आगजनी, उपद्रव और पथराव के बाद हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *