Sat. May 2nd, 2026

पहाड़ों ने ओढी बर्फ की चादर

समाचार इंडिया।देहरादून। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी झमाझम बारिश होने के साथ ही  बद्रीनाथ, औली, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहब, मसूरी में बर्फबारी हुई। बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी हिस्सों में शीतलहर के चपेट में आ गया है। देहरादून में भी बुधवार रात और बृहस्पतिवार को बारिश हुई। साथ ही बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बारिश होने से काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। उत्तरकाशी जिले में पिछले कई घंटे से लगातार बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जिले के गंगोत्री से लगे हर्षिल झाला सुखी और गंगानी से ऊपर सड़क मार्ग भारी बर्फबारी से बंद हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप के पास और फूल चट्टी में  भी बर्फबारी के कारण बंद है उत्तरकाशी सुबह खोली मोटर मार्ग मुरैना टॉप के पास बंद है।  लमगांव उत्तरकाशी मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास बंद है।  पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार रात को मौसम का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि कुछ ही देर तक बर्फ टिकी रही। नगर के लाल टिब्बा और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में  कल सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। वहा लगभग ढाई फीट  से अधिक बर्फ जम गई है। साथ ही गंगोत्री धाम में भी भारी बर्फबारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *