Sun. Apr 19th, 2026

मरीजों को आईसीयू में रखने के लिए सगे संबधियों से लेनी होगी अनुमति

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। अब अस्पतालों में मरीजों को आईसीयू में रखने के लिए मरीजों के सगे संबधियों और रिश्तेदारें की अनुमति लेली होगी। बिना अनुमति के कोई भी अस्पताल मरीजों को आईसीयू में नहीं रख पाएगा। इसे लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को गहन चिकित्सा इकाई- आईसीयू में रखे जाने के लिए अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। इनके अनुसार अस्पताल गंभीर रूप से बीमार मरीज को परिजनों के मना करने पर गहन चिकित्सा इकाई में नहीं भेज सकेंगे। आईसीयू में प्रवेश और वहां से वापस भेजे जाने संबंधी दिशानिर्देशों में आगे स्पष्ट किर दिया गया है। इसके अनुसार किसी मरीज के अंगों के काम करना बंद करने और ऑर्गन सपोर्ट की जरूरत पड़ने या स्थिति बिगड़ने की आशंका पर ही उसे आईसीयू में भेजा जाएगा। चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *