Fri. Sep 20th, 2024

अपराध कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात सबसे बड़ी चुनौती: पुलिस महानिदेशक

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के सामने अपराध कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात सबसे बड़ी चुनौती है, जिसमें सुधार लाया जायेगा। मंगलवार को यहां सरदार पटेल भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में अपराध व कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात भी सबसे बड़ी चुनौती है, जिसमें सुधार लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि उत्तराखंड पुलिस देश की टॉप-5 पुलिस फोर्स में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल सड़क दुघर्टनाओं में 14 सौ से अधिक मौतें हुई हैं। दुर्घटनाओं में कमी लाने का भी प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन स्थल हैं यहां पर प्रत्येक वर्ष चार धाम यात्रा, कांवड़ यात्रा होती हैं। यह भी पुलिस के लिए काफी चुनौती वाला काम होता है, लेकिन प्रदेश पुलिस प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहाडी क्षेत्रों में होने वाली दुघर्टनाओं में रेस्क्यू आपरेशन चलाने के लिए एसडीआरएफ की अहम भूमिका रहती है। अभी तक एसडीआरएफ ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है ,जिसको ध्यान में रखते हुए कुमाऊं मंडल के लिए भी अलग से एसडीआरएफ का गठन करने की योजना बनायी गयी है। इसको जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स भी एक समस्या है तथा उनका प्रयास ड्रग्स प्रदी उत्तराखंड बनाने का रहेगा। अभिनव कुमार ने कहा कि इसके साथ ही साइबर ठगों पर भी नकेल कसी जायेगी और उनकी सम्पत्तियों को राज्य सरकार में निहित करने की तैयारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *