पीएम पोषण योजना की समीक्षा बैठक की
समाचार इंडिया/देहरादून। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान ने पीएम पोषण योजना के साथ – साथ समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग की तमाम योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि औपचारिकताओं से बाहर निकलकर शिक्षा को व्यावहारिक, प्रासंगिक और आउटकम आधारित बनाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है इसके लिए प्रतिबद्ध होकर ही काम किया जा सकता है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने कहा कि अनावश्यक और मात्र औपचारिकता वाले कार्यों में धनराशि खर्च न की जाय। शिक्षा विभाग में आवश्यकता है आधुनिक आवश्यकता के अनुरूप अधिक रचनात्मक, प्रासंगिक, आउटकम आधारित और पर्सनल्टी डेवलमेंट के कार्यक्रमों से छात्र -छात्राओं को जोड़ा जाय। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि जनपद के समस्त छात्रावास में रहने वाले और विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत मानसिक रिटायर्ड दिव्यांग बच्चों का अच्छे मनोचिकित्सक के द्वारा अच्छे तरीके से चिकित्सा परीक्षण कराया जाय तथा किसी भी अभाव की स्थिति में बेहतर चिकित्सा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाय। समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र गौड़ ने कहा कि पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में छात्र- छात्राओं को मध्याह्न भोजन दिया जाता है जनपद में संकुल से लेकर जनपद स्तर तक हुई प्रतियोगिता की विजेता भोजनमाताओं को सम्मानित सम्मानित किया गया है जनपद में पीएम पोषण योजना के तहत यह नई पहल की गई है।
