Sun. Apr 19th, 2026

अतिक्रमण पर चली पालिका प्रशासन की जेसीबी

logo

समाचार इंडिया/उत्त्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे और नाली पर हुए अतिक्रमण पर पालिका प्रशासन की जेसीबी गरजी। पालिका ने तांबाखाणी से पेट्रोल पंप तक करीब 40 अतिक्रमण हटवाए। जिला मुख्यालय में कुछ दिनों से पालिका प्रशासन एनाउंसमेंट कर दुकानदारों से सड़क व नाली पर किए अतिक्रमण को हटाने की अपील कर रही थी। ऐसा नहीं करने पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। पालिका ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। पालिका प्रशासक व एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से तांबाखाणी से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान तांबाखणी से पेट्रोल पंप तक छोटी बड़ी दुकानों के करीब 40 अतिक्रमण तोड़े गए। नालियों पर लोहे की सीढ़ियों को भी उखाड़ा गया। टीम में शामिल अधिशासी अधिकारी शिव सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मुख्य बाजार में भी व्यापारियों को नाली से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने दो दिन का समय मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *