Sun. Apr 19th, 2026

सर्दी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबतें

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। नए साल के पहले दिन  सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। अभी तक सर्दियों की बारिश नहीं हुई है। उधर उत्तरी हवाओं के चलने से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में नए साल पर भी बारिश और बर्फबारी न होने से मौसम शुष्क रहेगा। बारिश होने पर ही मौसम में बदलाव होगा। शाम को सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। नए साल का जश्न मनाने निकले लोगों ने इसका भी लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फबारी की उनकी उम्मीद पूरी न हो सकी।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम का बदलाव तेज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *