Thu. Apr 23rd, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

logo

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ऊखीमठ विकासखंड के ग्राम पंचायत सल्य व ग्राम पंचायत तुलंगा में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विकसित भारत शपथ भी दिलाई गई। मंगलवार को संकल्प यात्रा की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए भारत सरकार आयुष्मान भारत, उज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक करने के साथ ही योजनाओं का फीडबैक भी ले रही है। कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आजादी के 100 वर्ष यानी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को साकार करना के लिए यात्रा के रूप में वृहद जनजागरूकता अ​भियान चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 2024 से 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने लोगों से विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ लेने का आह्वान भी किया। यात्रा के नोडल अधिकारी उतम सिंह राणा ने बताया कि संकल्प यात्रा में विभागीय जानकारियों के साथ ग्रामीणों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *