Thu. Apr 23rd, 2026

शिविर लगा कर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारियां

समाचार इंडिया।गोपेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दशोली के पलेठी, मेडठेली, देवाल के चोटिंग व उदयपुर, गैरसेंण के स्यूणी मल्ली,घाट के सुतोल, जोशीमठ के चाई, नारायणबगड के कोथरा व कोठुली तथा थराली के चेंपडों व चिडिंगा मल्ला में आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों का योजना में पंजीकरण किया गया। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 18 लोगों की टीवी जांच व 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान शिविर में 9 आयुष्मान कार्ड बनाए गए व पीएम किसान सम्मान के 4, पीएम आवास के 7, केसीसी के 23 तथा उज्ज्वला के 8 आवेदन प्राप्त हुए।
आगामी 14 दिसम्बर को कर्णप्रयाग के धनी, बैनोली, कनखुल व ग्वाड, थराली के हरीनगर व गुमाड, घाट के बूरा व टांगला, नारायणबगड के कफारतीर व लोदला, देवाल के नलधूरा व मोपाटा, पोखरी के चन्द्रशिला व जौरासी, दशोली के सेमडुंग्रा व सरतोली तथा जोशीमठ के मोल्टा व गणाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *