Thu. Apr 23rd, 2026

बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देश के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर देहरादून के कनक चौक  स्थित  उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की
उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे बातचीत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *