दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह का किया आयोजन
समाचार इंडिया/देहरादून। देेहरादून के राजकीय इंटर कालेज किशनपुर में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्यस्तर पर जिले के टाप टेन 4 छात्रों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिमांशी रावत आस्था घनाता, अमर बूंद एकेडमी भानियावाला व राजकीय इंटर कालेज बुरांशखंडा रायपुर के पीयूष और मानसी को 5 हजार एक सौ रूप्ये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा 2023 में टाप 50 की सूची में परीक्षाफल उत्कृष्ट रहने पर कैंट इंटर कालेज चकराता को भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिहन देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधाना चार्य रमेश चंद्र उनियाल ने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य स्कूलों में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे। विधायक प्रतिनिधि कमल नौटियाल ने अन्य छात्रों से भी सम्मानित छात्रों से प्ररणा लेने को काि।
इस दौरान विधायक ने राष्टीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विधायक निधि से 5 लाख 20 हजार का खेल किट भी प्रदान किया गया।
इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्र का संचालन राकेश काला ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन गणेश जोशी के प्रतिनिधि पूनम नौटियाल ने किया। इस दौरान उपशिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी भावना सब्बरवाल, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निरंजन डोभाल, पीटीए संरक्षक मदन लाल गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष दीपा नेगी।, पीटीए अध्यक्ष मंजू, बृजेश नेगी, विशाल पंचोली, डीएस नगी, कुसुम, चंद्रकला, समेत कई लोग मजूद रहे।
