Thu. Apr 23rd, 2026

प्रधानमंत्री के दौरे को भव्य बनाने में जुटी भाजपा

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया। समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। आपको बता दे कि 8 दिसंबर को देहरादून के भारतीय वन अनु संधान केन्द्र( एफआरआई ) परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एफआरआई स्थित आयोजन स्थल, प्रदर्शनी स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और युवाओं के लिए रोजगार निर्माण को लेकर यह समिट प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशवासियों का हौसला बढ़ाने और मार्गदर्शन करने देवभूमि आ रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आयोजन को लेकर राज्यवासियों में सकारात्मक चर्चा का माहौल बनाए। साथ ही ऐसे प्रयास करें जिससे आने वाले हजारों देशी विदेशी डेलीगेटों के सामने राज्य की शानदार तस्वीर उभरे।  इस दौरान पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, बीसूका अध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्टुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, अनिल डब्बू मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *