Sun. Oct 25th, 2026

यातायात सुविधा मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

उत्तरकाशी। मोरी ब्लाक के अंतर्गत तालुका
ढाटमीर, पंवाणी, गंगाड, ओसला को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण चल रहा है। ढाटमीर गंगाड़ तक चौपहिया वाहनों के पहुंचने के लिए सड़क बन गई है। भले ही अभी यह सड़क पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है, लेकिन, छोटे वाहनों की आवाजाही इस सड़क पर शुरू हो चुकी है। गत रविवार को ढाटमीर गंगाड़ गांव तक पहली बार यूटिलिटी वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने वाहन चालक संदीप का स्वागत किया । मोरी ब्लाक के बडासू पट्टी के चार गांव ओसला, गंगाड़, ढाटमीर व पंवाणी के ग्रामीणों की पुरानी मांग को लेकर शासन ने मई 2022 में सौड़- तालुका, ओसला तक 18 किमी मोटरमार्ग के लिए 13 करोड़ स्वीकृत किए। 2022 में ही कार्यदाई संस्था पीएमजीएसवाई ने सांकरी से आगे सौड़-तालुका से आगे ढाटमीर गंगाड़ तक 12 किमी कटिंग कार्य वर्षाकाल में हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *