Wed. Apr 22nd, 2026

रिहायशी इलाके में फिर दिखी गजराज की धमक

logo

समाचार इंडिया/हरिद्वार। धर्मनगरी में इन दिनों लगातार रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों का आना जारी है। देर रात मिश्रपुर की शिव विहार कॉलोनी गजराज देखा गया। साथ ही भेल क्षेत्र में भी गजराज की चहलकदमी देखी गई है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस महीने की बात की जाए तो आठवीं बार सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रो में वेस्ट मैनेजमेंट ठीक ना होने के कारण हाथी और जंगली जानवर जंगल से निकालकर रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसे में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है और जल्द ही इन कॉलोनी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *