Fri. Sep 20th, 2024

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

समाचार इंडिया। बागेश्वर। प्रदेश के कई ऊंचे स्थानों पर आज बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बागेश्वर जिले में भी कई  भागों में सुबह रिमझिम वर्षा हुई। दिन में धूप और छांव का खेल चला। हल्की बूंदबांदी भी हुई। पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वांट में हल्के हिमपात की सूचना है। हिमालयी गांवों में शीतलहर दौड़ गई है। लोगों ने गरम पकड़े निकाल लिए हैं। ठंड भगाने के लिए घरों में अलाव भी जलने लगे हैं। वर्षा खेती के लिए अच्छी मानी जा रही है। गेहूं आदि की बुआई लगभग हो गई है। कुछ भागों में हो रही है। दीपावली के बाद सभी क्षेत्रों में गेहूं आदि रबी फसलों की बुआई समाप्त हो जाएगी। शनिवार की सुबह चार से छह बजे के बीच रिझमिझ वर्षा हुई। घटे बादलों के कारण उजाला भी देर में हुआ। दिन में हल्की धूप खिली और अपराह्न बाद फिर बादलों ने आसमान को घेर लिया। इस बीच बूंदाबांदी रही। जिससे ठंड बढ़ गई है। हिमालयी गांवों में ठंड बढ़ने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। जिले के अंतिम गांव खाती निवासी यामू सिंह ने बताया कि पिंडारी जीरो प्वाइंट पर सुबह हल्का हिमपात हुआ है। जिससे हिमालयी गांवों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रकृति का आनंद लेने आए पर्यटक भी सुहावने मौसम के दीवाने हो गए हैं। इसबीच कौसानी आदि हिल स्टेशन पर बंगाली, महाराष्ट आदि स्थानों के पर्यटक पहुंच रहे हैं। उधर, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि यह वर्षा रबी की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *