Mon. Sep 23rd, 2024

मेलों से लोक परंपराओं व लोक कलाकारों को बढ़ावा मिलता है : धामी

समाचार इंडिया। चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बगवाल मेले में पहुँचकर पूजा अर्चना की।  इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध पाषाण युद्ध को देखा। उन्होंने इस दौरान लोगों को मेलों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके पर  अनेक घोषणाएं भी की। पाटी ब्लॉक के मां बाराही धाम देवीधुरा खोलीखांड डुवाचौड़ मैदान  में आज सुबह प्रधान पुजारी ने पूजा अर्चना की। एक-एक कर सभी चारों खामों व सात थोक के बगवालियों का आगमन हुआ। प्रधान पुजारी के शंखनाद के साथ बगवाल मेला शुरू हुआ। इस बार 10 क्विंटल से अधिक फलों से बगवाल खेली गई।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराही धाम को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध और प्राकृतिक रूप से मनोरम करार देते हुए कहा कि संस्कृति की महानता के विषय में आम लोगों को जागृत करने का काम हमारे ऐतिहासिक मेले करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से लोक संस्कृति और लोक परंपराओं-लोक कलाकारों को बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सशक्त नेतृत्व वाली सरकार है। भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट के लिए अनेक देश भारत का समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने  मेले में विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और अफसरों को लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी मां बाराही के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *