Fri. Sep 20th, 2024

भाजपा श्यामपुर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का भव्य स्वागत, लगाए जय श्री राम के नारे

श्यामपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा की अगवानी में श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुन्डीर के नेतृत्व में रायवाला में एकत्रित हुये। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से हरिद्वार जा रहे अपने नेता का कार्यकर्ताओं ने रायवाला में भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने लायक था। इस दौरान जैसे ही भाजपा अध्यक्ष का काफिला रायवाला पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारों के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
जैसे ही नडडा जी का काफिला स्वागत स्थल पर पहुंचा पुष्प की वर्षा होने लगी और सारा वातावरण नारों से गुंजायमान होने लगा।


इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।
दोनो ही नेता कार्य कर्ताओ का उत्साह व स्नेह देखकर गदगद हो गये और उनके द्वारा हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार गया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ,यात्रा संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, विनोद कश्यप, शरद रावत ,सन्तोष रावत ,अमित डबराल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ,सोबन सिंह केन्तुरा,चन्द्र्मोहन पोखरियाल, राजेश जुगलान,नीलम चमोली, कमला नेगी ,शोभा चौहान, पद्मा नैथानी, सत्पाल सैनी, राम रतन रतूडी, नवीन चमोली,गोपाल रावत,मुनीन्द्र गैरोला, भूपेंद्र रावत, ऋषीराम शर्मा,आशीष जोशी, बीना बन्ग्वाल,सँजु व्यास,बीजेन्दर, राणा,नरेन्दर राणा, अनीता राणा ,शमा पँवार,प्रिंस रावत, जितेन्दर पोखरियाल,बबीता कमल कुमार, रामेश्वर चन्द्रीयाल, मधु चौहान, कमल कुमार,दीपक जुगलान ,विष्णू थापा, दीपक बिश्ट, अंजनी व्यास,मकानि रांगड , बलविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *