Sat. Sep 21st, 2024

सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समाचार इंडिया/हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व नगर निगम एमएलए ऑफिस में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बीजेपी पार्षद और मेयर पति के बीच हुई कहासुनी के बाद आज नगर निगम में कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और मुख्य नगर आयुक्त को मिलीभगत कर कार्य न करने की चेतावनी दी, साथ ही मेयर के अपमान पर उनसे माफी मांगने कहा। कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस द्वारा बोर्ड चलाया गया है और कांग्रेस को पता है कि नगर निगम का बाइलॉज क्या है।  उन्होंने कहा कि नगर निगम में हमारे युवा और पढ़े-लिखे पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। कांग्रेस की मेयर अनीता शर्मा पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है, मगर मेयर का अपमान किया जाए, यह पार्टी  कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी को कांग्रेस और भाजपा के साथ ही सभी पार्टियों के सदस्यों का सम्मान करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अधिकारी मेयर अनीता शर्मा से सम्मान पूर्वक माफी मांगी मांगे, तभी नगर निगम बोर्ड चल पाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि, मेयर पति अशोक शर्मा की अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम में कार्य करने वाली कंपनियों के साथ भी उनके विवाद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य नगर आयुक्त के ऑफिस में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बैठक की गई थी, उसमें सिर्फ प्रस्ताव नगर निगम जमीन पर सौंदर्यकरण को लेकर था, बाकी कोई प्रस्ताव नहीं थे, मगर मेयर पति द्वारा 50 करोड की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि मेयर पति ने मेयर पद की गरिमा को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व नगर निगम एमएलए ऑफिस में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बीजेपी पार्षद और मेयर पति  के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था।बीजेपी पार्षदों द्वारा मेरे पति पर गंभीर आरोप लगाए गए तो वहीं कांग्रेस भी बीजेपी पार्षदों पर टेंडर प्रक्रिया में धांधली करने और मेयर अनीता शर्मा का अपमान करने का आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *